Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Vivek Sahu

Wed, Nov 1, 2023
कोरबा। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभकार उरांव पिता स्व मोहित राम उरांव उम्र 28 वर्ष साकिन दादर ढेलवाडीह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.2023 को दोपहर लगभग 12.00 बजे अपने डयूटी पर था। तभी उसी समय शांति हीरो एजेंसी के पिछे से दीपक पाण्डेय, पोया, गज्जू, बुधवार टायर स्टेपनी चोरी कर ले जा रहे थे जिसको प्रार्थी एवं उसका दोस्त अनिल साहू दोनों मिलकर एक व्यक्ति दीपक पाण्डेय को पकडे हैै। गज्जू, बुधवार, पोया, भाग गये है जिसे प्रार्थी अनिल साहू के साथ चोरी किये गये टायर स्टेप्नी के साथ आरोपी दीपक पाण्डेय को थाना लाकर पेश किया। आरोपी दीपक पाण्डेय से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में अपने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्ज से एक नग पुराना सीएट कम्पनी का टायर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्षन में निरीक्षक मृत्युंजय पांडेय थाना प्रभारी सिविल लाईन रामपुर, प्रआर 29 राजेष्वर ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन