Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

: कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षकों की पदोन्नति, पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं

Vivek Sahu

Sun, Sep 8, 2024
कोरबा छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर से जारी आदेश क्रमांक पुमु/स्था/ए-3/एम-2805/2024 रायपुर, दिनांक 03.09.2024 के तहत विभिन्न जिलों में पदस्थ सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति दिया गया है। पदोन्नत के तहत जिला पुलिस कोरबा के चार सहायक उप निरीक्षक- राजेश तिवारी, राकेश गुप्ता, अजय सोनवानी और मालिक राम जांगड़े को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई ।
आदेश के फलस्वरूप आज पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व श्रीमती नेहा वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना ने इन चारों सहायक उपनिरीक्षकों के कंधे पर स्टार लगाया गया और पदोन्नति की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नत हुए उप निरीक्षकों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन