Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: वार्डों की सडक़ें बता रही हैं कांग्रेस के विकास की कहानी : लखन रविशंकर नगर और दादरखुर्द में धुआंधार जनसंपर्क पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

Vivek Sahu

Fri, Nov 3, 2023
कोरबा। विधानसभा कोरबा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्रमांक 23 पंडित रविशंकर शुक्ल नगर और वार्ड क्रमांक 30 दादरखुर्द में घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के शासनकाल की नाकामियों को बताया। लखनलाल देवांगन ने इस दौरान वार्डवासियों से कहा कि कांग्रेस के 15 साल विधायक होने के बाद भी वार्डों में अच्छी सडक़ नहीं बनवा सकें है। 10 साल से नगर निगम में कांग्रेस का महापौर चुना जा रहा है लेकिन महापौर भी विधायक के इशारे पर काम करते हैं। रविशंकर शुक्ल नगर में आज पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सडक़ को खोदकर ठेकेदार ने छोड़ दिया। विधायक और महापौर की जुगलबंदी से जनता त्राही-त्राही करने पर मजबूर हो गई है। ऐसे विकास विरोधी विधायक को इस चुनाव में हम सबको मिलकर सबक सिखाना है। वार्ड दादरखुर्द में पहुंचने पर प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को यहां के निवासियों ने सडक़, पानी, बिजली की समस्या से अवगत कराया। उन्हें बताया कि रात के वक्त सडक़ पर अंधेरा छाया रहता है। महिनों से यह समस्या है लेकिन सुधार करने के लिए कोई नहीं आ रहा है। लखनलाल देवांगन ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि एक बार उन्हें सेवा मौका दें तो सारी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करवाया जाएगा। श्री देवांगन ने कहा कि विकास के नाम पर कांग्रेस के विधायक और महापौर ने पूरे शहर का विनाश कर दिया है। विधायक व महापौर और इनके अपने ठेकेदारों ने मिलकर सिर्फ अपना ही विकास किया है और जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया। यह कोई एक-दो वार्ड नहीं बल्कि पूरे कोरबा विधानसभा का हाल है। जनसंपर्क के दौरान घर-घर पहुंचने पर वार्डवासियों ने उनका स्वागत किया और समर्थन देेते हुए इस बार भाजपा का विधायक बनाने भरोसा दिलाया। -----------

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन