Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: नाबालिग की जान बचाने वाले और सुनालिया पुल में टेंट गिरने पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र।

Vivek Sahu

Sat, Apr 13, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा समय-समय पर थाना प्रभारी और अन्य पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने और आम जनता से सद् व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है एवं उचित ईनाम दिया जाता है। इसी के ताराम्त्य में दिनांक 07/04/2024 को अचानक ख़राब हुए मौसम की वजह से हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के लिए लगा टेंट सुनालिया पुल में गिर गया जिससे आवागमन पूर्णतः प्रभावित हो गया। तभी वहाँ ड्यूटी में तैनात आरक्षक 723 राजा साहब कंवर और सैनिक 223 संजय कुमार लहरे के द्वारा तत्काल बैरिकेड लगा कर यातायात को राताखार और डीडीएम रोड तरफ़ डायवर्ट किया। जिससे आम जनता को आने जाने में काफ़ी सुविधा हुई। इसी तरह दिनांक 11/04/2024 दर्री पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की हसदेव दर्री बैराज पुल के पास संदिग्ध रूप से घूम रही है। तब तत्काल दर्री पुलिस टीम पुल के पास पहुँची तो लड़की आत्महत्या करने की नीयत से पुल से छलांग लगा रही थी। तो दर्री पुलिस के सहायक उप निरीक्षक भेवनदास चेलसे, प्रधान आरक्षक 132 मनोज तिवारी, आरक्षक 376 विजेश कँवर और महिला आरक्षक 904 कविता पैकरा द्वारा तत्परता दिखाते हुए लड़की का हाथ पकड़ा और उसको ऊपर खींचा एवं उसकी जान बचाई। दोनों मामलों में पुलिस कर्मचारियों के द्वारा तत्परता के साथ काम करने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की और उन्हें नगद ईनाम के साथ साथ प्रशस्ति पत्र दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन