Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: दीवाल में विज्ञापन छापने के नाम पर ठगी करने वाले धारा 420 भादवि के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Thu, Jun 27, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामभवन सिंह खुसरो पिता समेलाल खुसरो उम्र 40 वर्ष निवासी तेलसरा चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया। दिनांक 21.02.2024 दिन बुधवार समय 10:34 बजे पेड्रारोड बस्तीबगरा रोड से कार में एक व्यक्ति आकर अपना नाम अमरजीत सिंह सलूजा निवासी रायपुर बताया जो घर के पास आकर मकान के दीवाल में नेहा एंड लव का विज्ञापन छापने से प्रति माह 6000/- रूपये मिलेगा बोलकर नेहा एंड लव बेंचने हेतु 04 कार्टून नेहा एंड लव छोडकर 26500/- रूपये पेमेंट कर दो कहने पर अपने से गूगल पे के माध्यम से अमरजीत सिंह सलूजा के मोबाईल नंबर में दिनांक 21.02.2024 के 10:34 बजे सामने ही 26500/- रूपये ट्रांसफर किया था।   नेहा एंड लव की विज्ञापन दिवार में छपवाने के नाम पर 26500/- रूपये का पैसा लेकर ठगी किया है कि रिपोर्ट पर आरोपी के विरूध धारा 420 भा.द.वि. का अपराध कायम कर आरोपी अमरजीत सिंह सलूजा पिता स्व.लाभसिंह सलूजा उम्र 57 वर्ष निवासी मकान नं.399 गली नं.02 सिंधी कालोनी तेलीबांधा रायपुर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर (छ0ग0) को गिरफ्तार किया गया।   ज्ञात हो कि आरोपी के विरुद्ध थाना रतनपुर ज़िला बिलासपुर में भी 420 का अपराध पंजीबद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन