Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: हत्या के आरोपी को चौकी चैतमा पुलिस ने पकड़ा।

Vivek Sahu

Thu, Aug 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूचक सत्यनारायण सिंह कंवर पिता गंभीर सिंह कंवर उम्र 54 वर्ष सा. कांजीपानी चौकी चैतमा थाना पाली जिला कोरबा छ.ग. के उपस्थित आकर घटना स्थल भंवर तालाब घुनघुटटीपारा कांजीपानी के मेंड के नीचे एक अज्ञात महिला उम्र करीब 30-35 वर्ष की दिनांक 25-26.04.2024 की दरम्यानी रात मृत पीठ के बल पडी है नाक से खून निकला है कि सूचक की रिपोर्ट पर मर्ग क्रं. 00/2024 धारा 174 जाफौ कायम कर जांच कार्यवाही में लिया गया।   घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश एवं अति.पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा नेहा वर्मा, पुलिस अनु.अधि. श्री पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी महोदय पाली चमनलाल सिंहा के मार्गदर्शन पर दौरान मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही के पहचान कार्यवाही में मृतिका का नाम श्रीमति शकुन्तला रात्रे पति भजोराम रात्रे उम्र 38 वर्ष सा. बांकीमोंगरा शांति नगर क्वा. नं. 100/09 थाना बांकीमोगरा जिला कोरबा छ.ग. के रूप में हुआ।   पुलिस की जांच के दौरान संदेही आरोपी मुकेश कुमार कुर्रे पिता स्व लखनलाल कुर्रे निवासी ग्राम खिसोरा थाना नवागढ जिला जांजगीर चाम्पा हा.मु. आसमां सिटी बिलासपुर के विरूद्ध अपराध प्रथम दृष्टया घटित करना प्रतित होने से संदेही के विरूद्ध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।   दौरान अपराध विवेचना आरोपी मुकेश कुमार कुर्रे के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन