Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Vivek Sahu

Mon, Oct 23, 2023

कोरबा।  थाना उरगा क्षेत्र के एक गांव की निवासी पीड़िता अपने भाई के साथ थाना उरगा में एक लिखित शिकायत देकर अपराध दर्ज कराई की सन 2022 के सितंबर महीना में मध्यप्रदेश इंदौर निवासी अभय खिराडे नाम के लड़के से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और आरोपी अभय खिराड़े पीड़िता के फेसबुक अकाउंट से मोबाइल नंबर निकालकर पीड़िता से व्हाट्सप चैटिंग करता था ।उसके बाद माह अगस्त 2023 में पीड़िता से मिलने कोरबा आया और एक लॉज में रुक कर पीड़िता को मिलने बुलाया पीड़िता के द्वारा उसकी इच्छा अनुरूप काम करने से मना करने पर आरोपी गुस्सा गया और पीड़िता से अनाप शनाप बात करना शुरू कर दिया और पीड़िता के फोटो को अश्लील रूप से एडिट करके ब्लैकमेल करने लगा जब पीड़िता ने आरोपी को मोबाइल में ब्लॉक कर दिया तब आरोपी एडिट किए हुए अश्लील फोटो को फेसबुक के माध्यम से ग्रुप बना कर वायरल कर दिया और पीड़िता को भी भेजा जब पीड़िता इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तब पीड़िता का भाई आरोपी अभय खिराड़े से बात कर ऐसा नहीं करने और वायरल पोस्ट को डिलीट करने की विनती करने लगा तब आरोपी के द्वारा डिलीट करने के बदले पैसे की मांग करने लगा तब परेशान होकर पीड़िता पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई 352/23धारा 384,509(ख),67आई टी एक्ट मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी उरगा के द्वारा तत्काल श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराया गया संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा तत्काल एफ आई आर कर आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवम नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में तत्काल टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम को गुजरात मोरबी भेजा गया जहा आरोपी अभय खिराड़े को पकड़ने में सफलता प्राप्त की गई है। जिसे थाना लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिमकार्ड को पेश किया जिसे पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। आज दिनांक 23/10/23 को अभय खिराड़े पिता जगदीश कीराड़े उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम 164 पटेल फलिया कुंजरी थाना सेंधवा तहसील निवाली जिला बड़वानी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक युवराज तिवारी सउनि अनिल खांडे आरक्षक राजकुमार साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन