Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: भैंसमा कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्थानीय बाजार में नुक्कड़-नाटक का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान हेतु किया जागरूक

Vivek Sahu

Wed, Nov 8, 2023
कोरबा।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा के निर्देशानुसार एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप के समन्वय से विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय कोरबा के विद्यार्थियों द्वारा नगर के वार्ड नंबर 31 शांति विहार खरमोरा में मतदाता जागरूकता रैली एवं स्वीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान के प्रति जागरूकता लाने हेतु आकर्षक नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा सभी मतदाताओं से निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं प्रलोभन से दूर रहते हुए अनिवार्य मतदान हेतु अपील किया गया। इसी प्रकार आज स्व.प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैसमा के छात्र-छात्राओं द्वारा भैंसमा के स्थानीय बाजार में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन