Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में चलाया जा रहा विशेष स्वच्छता कार्यक्रम

Vivek Sahu

Wed, Dec 13, 2023
कोरबा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत् जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में स्वच्छता कार्यक्रम के तहत् जिले में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की विशेष पहल की जा रही है। आमजनों को स्वच्छ वातावरण से होने वाले फायदों के बारे में बताते हुए अपने आस पास को स्वच्छ बनाए रखने का आग्रह किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत जिले के नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन के तहत सार्वजनिक स्थानों, उद्यानों, बस स्टैंड, विभिन्न वार्डाे सहित अन्य स्थानों में साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। निगम क्षेत्र के आज मुड़ापार साप्ताहिक बाजार, ईतवारी साप्ताहिक बाजार, पौनी पसारी बाजार, प्रधानमंत्री आवास क्षेत्र, पंचमुखी हनुमान मंदिर, हेलीपैड, खेल मैदान, पुराना बस स्टैण्ड क्षेत्र, सुभाष चौक, नेहरू नगर सहित अन्य स्थानों में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में व्यवसायियों एवं शहरवासियों को घरों व दुकान से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों, कचरा को यत्र- तत्र नहीं फेंकने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार आवासीय क्षेत्रों में सफाई मित्रों द्वारा गीला एवं सूखा कचरा पृथक पृथक कर स्वच्छताग्रहियो को देने की अपील की गई। साथ ही जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जनजागरूक किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत माखुरपानी, बरपाली, पताड़ी, बेंदरकोना, कुकरीचोली सहित अन्य ग्राम पंचायतों के सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, गलियों आदि की साफ-सफाई स्वच्छता का संदेश दिया गया। *क्लीन टायलेट कैम्पन के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद के छात्र-छात्राओं को सामुदायिक शौचालय का कराया गया भ्रमण:-* स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज क्लीन टायलेट कैम्पन के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय एनसीडीसी के छात्र-छात्राओं को सुभाष चौक स्थित सामुदायिक शौचालय का भ्रमण कराया गया। छात्र-छात्राओं को सामुदायिक- सार्वजनिक शौचालयों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए उनसे शौचालय की ग्रेडिंग कराई गई। साथ ही उन्हें आमजनों को अपने घरों के आसपास को स्वच्छ बनाए रखने के सम्बंध में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन