Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: श्री हित सहचरी सेवा समिति ने धूमधाम से सावन उत्सव मनाया

Vivek Sahu

Mon, Jul 29, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) सावन आते ही महिलाओं में सावन उत्सव मनाने की धूम रहती है। श्री हित सहचरी सेवा समिति ने धूमधाम से सावन उत्सव मनाया। श्री हित सहचारी सेवा समिति की संचालिका नीरू राय ने बताया हर वर्ष इसी तरह हमारे द्वारा सावन सुंदरी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन होता है। जिसमे महिलाएं पूरी हरे परिवेश में नजर आती है। सावन उत्सव मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहती है।   इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें नृत्य, गीत ,अंताक्षरी सहित विभिन्न प्रतियोगी गेम शामिल रहे।   जिसमें बच्चों एवं महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। और सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति करने वालों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। जिसमें सावन रानी का ख़िताब हासिल करी प्रियंका वर्मा, दूसरे स्थान पर आई कुमुद तिवारी तीसरे स्थान पर आई रीना जायसवाल, इसके साथ ही सावन सुंदरी का ख़िताब हासिल कर मंजुलता गुप्ता और दूसरे स्थान पर गुड़िया सिंह और तीसरी प्रियंका सिन्हा के साथ ही सावन परी का ख़िताब हासिल की,स्मृति साहू दूसरे स्थान पर सोनू तीसरी... अनु मौर्य उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम के दौरान अनेकों प्रकार के व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया संचालिका नीरू राय ने कहा की सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। प्राकृतिक छठा के साथ वातावरण भी खुशनुमा रहता है। जिसकी खुशी हम सब मिलकर मानते है। पिछले कुछ वर्षों से इसी प्रकार विभिन्न आयोजन कर सावन सुंदरी धूमधाम से मनाया जाता है।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय महिला मंडल की अध्यक्ष उमा बंसल, पंजाबी महिला मंडल अध्यक्ष ममता वासन और गुप्ता महिला मंडल की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कॉलोनी की महिलाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित रही जिनमें मुख्य रूप से नीरू राय, मीनू शर्मा,मंजूलता साहू, दमयंती सिंह, रूपल मन्ना, तुलसी मौर्य, पूनम मिश्रा, सपना मिश्रा, अनीता राव,प्रियंका वर्मा, रीना जायसवाल, आशा पांडे, मीना ठाकुर, अंजना सिंह , किरण सिंह, राजश्री पांडे, श्वेता दुबे, आभा प्रसाद, प्रियंका सिंह,रजनी श्रीवास्तव, भावना सरकार, रितु श्रीवास्तव, विनीता सिंह,गुड़िया सिंह, नेहा सिन्हा सहित कॉलोनी की अनेक महिलाएं शामिल हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन