Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: शहीद गुंडाधुर फुटबॉल कप: लेमरू में ऐतिहासिक आयोजन, कुटुरुवा एफसी ने जीता खिताब।

Vivek Sahu

Sat, Aug 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )लेमरू के ग्राम कुटुरुवा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलोटी सेवा आश्रम और बामसेफ द्वारा आयोजित शहीद गुंडाधुर फुटबॉल कप प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।   इस एकदिवसीय फुटबॉल मैच में कुल 10 टीमों ने भाग लिया। कुटुरुवा एफसी ने विजेता का खिताब जीता और 7000 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि उपविजेता टीम कापुडाड को 3000 रुपये की राशि दी गई। दोनों टीमों को जर्सी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बामसेफ कोरबा जिला अध्यक्ष प्रवीण पालिया जी थे, जिन्होंने अपने संबोधन में पाँचवी अनुसूची और पेसा (ग्राम सभा) कानून पर विस्तार से चर्चा की। विशिष्ट अतिथियों में फादर विजय तिग्गा, फादर अशोक मांझी, और फादर सुमन मिंज शामिल थे। अन्य अतिथियों में गोग्गी भूल्लर, योगेश साहू (मूलनिवासी संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), प्रदीप बंदे (मूलनिवासी संघ कोरबा महासचिव), विवेक यादव (बामसेफ सदस्य), अनिल आदित्य (मूलनिवासी संघ सदस्य), शिव श्रीवास (मूलनिवासी संघ जिला कार्यकारिणी सदस्य), प्रोफेसर कालेसतुस टोप्पो, गांधी महंत, संतोष यादव, और राकेश निषाद शामिल थे। पलोटी सेवा आश्रम की ओर से सुखलाल कुजूर, सुमन तिर्की, स्टीफन मिंज, सुशील कुजूर, अमरोज लकड़ा, प्रमोद लकड़ा, राजेश कुजूर, फुल जेंट्स लकड़ा, राजेंद्र लकड़ा, और नमन मिंज उपस्थित थे। रेफरीमैन की भूमिका जोसेफ तिग्गा, सुशील कुजूर, और अमूल किष्कोटा ने निभाई, जबकि लाइनमैन के रूप में अमरोज लकड़ा, फुलजेन्स लकड़ा, प्रदीप कुजूर, और राजेंद्र तिर्की ने कार्य किया। इस टूर्नामेंट में विशेष सहयोग दयाराम टोप्पो और कुलवंत एक्का का रहा, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रकार, शहीद गुंडाधुर फुटबॉल कप न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह स्वतंत्रता दिवस के महत्व को भी रेखांकित करता है।   प्रतियोगिता ने स्थानीय युवाओं में उत्साह और जोश का संचार किया और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन