Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

: सर्वमंगला पुलिस के द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले 02 लोगों पर की गई कार्यवाही

Vivek Sahu

Fri, Sep 13, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि  पुलिस अधीक्षक  सिध्दार्थ तिवारी  कोरबा के निर्देश पर एवं यु.बी.एस. चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा, श्रीमान् रविन्द्र कुमार मीना नगर पुलिस अधीक्षक दर्री, श्रीमान् रूपक शर्मा थाना प्रभारी महोदय कुसमुण्डा के मार्गदर्शन में अवैध शराब विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही के संबंध में दिशा निर्देश प्राप्त होने के परिपालन में पु.स.के. सर्वमंगला के द्वारा आज दिनांक 12.09.2024 को सोनपुरी पुलिया के पास मेन रोड में शराब रेड कार्यवाही किया गया मौके पर आरती सारथी के द्वारा एक नीले रंग के प्लास्टिक के थैला में अलग अलग प्लास्टिक के पाउच में बंधा 06 पाउच प्रत्येक में एक-एक लीटर कुल 06 लीटर एवं 04 अलग अलग प्लास्टिक के पाउच में प्रत्येक में 1-1 पाव कुल 01 लीटर कुल जुमला 07 लीटर कीमती 700 रूपये मिला जिसे आरोपिया आरती सारथी से जप्त कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है। इसी क्रम में पुलिस के सोनपुरी नहर रोड जोड़ा पुल के पास में शराब रेड कार्यवाही किया गया मौके पर अजय अगरिया के द्वारा एक मैटमैला सफेद रंग के प्लास्टिक के जरिकेन में भरा हाथ भटठी महुआ शराब 06 लीटर कीमती 600 रूपये मिला जिसे आरोपी अजय अगरिया से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में पेश किया गया है। नाम आरोपिया :-* आरती सारथी पति बटटू लाल सारथी उम्र 40 वर्ष साकिन पनिया चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.) नाम आरोपी अजय अगरिया लोहार पिता स्व. अमी राम अगरिया उम्र 42 वर्ष साकिन पड़निया चौकी सर्वमंगला थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन