Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: सरोज पांडेय रैली निकाल नामांकन दाखिल करेंगी

Vivek Sahu

Wed, Apr 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुश्री सरोज पांडेय 18 अप्रैल गुरुवार को एक विशाल रैली और विजय शंखनाद जनससभा के बाद नामांकन दाखिल करेंगी। सुश्री पांडेय की नामांकन रैली और विजय शंखनाद जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, विधायक रेणुका सिंह, विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक प्रणव मरपच्ची, भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास महतो, कोरबा लोकसभा क्षेत्र के चारो जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, कृष्ण बिहारी जायसवाल, अनिल केशरवानी, कन्हैया सिंह राठौर समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी व आला पदाधिकारी शामिल होंगे। सुश्री पांडेय नामांकन रैली से पूर्व कोरबा शहर के बुधवारी में सुबह 11:30 बजे रामजानकी मंदिर में पूजा दर्शन करने के बाद शहर के ओपन थियेटर ( घंटा घर ) में आयोजित जनसभा में शामिल होंगी, भाजपा कार्यकर्ताओं का पहले ओपन थियेटर में एकत्रीकरण होगा , जंहा जनसभा के बाद नामांकन रैली प्रारंभ होगी। नामांकन रैली को लेकर खास तैयारी:- सुश्री पांडेय की नामांकन रैली व विजय शंखनाद जनसभा को लेकर भाजपा कोरबा जिला के पदाधिकारियो ने बताया कि रैली को लेकर खास तैयारी की गई है। रैली में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कर्मा नृत्य व ओडिशा के लोक कलाकार शामिल होंगे, जो रैली में दलबल के साथ वाद्ययंत्र के जरिए प्रदर्शन करते हुए रैली के आगे चलेंगे इसी तरह रैली में भाजपा का रथ भी होगा, साथ ही ढोल नगाड़े और डीजे के साथ रैली निकलेगी। इस महारैली में अलावा सभी समाज एवं जाति के प्रमुख व धार्मिक गुरु भी शिरकत करेंगे नामांकन रैली का होगा जगह जगह स्वागत सुश्री पांडेय की नामांकन रैली और विजय शंखनाद जनसभा में युवा, महिला, बुजुर्ग, किसान, समेत 15000 से अधिक संख्या में लोगो के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें कोरबा लोकसभा के आठो विधानसभा से आये भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता जनार्दन शामिल होकर सुश्री पांडेय को पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक विजय दिलाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे। 18 अप्रैल की नामांकन रैली व विशाल जनसभा को सफल बनाने की जोरशोर से तैयारी की गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन