Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कोरबा विधानसभा के मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुई सरोज पांडे

Vivek Sahu

Wed, Jul 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) भारतीय जनता पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों में हर विधानसभा मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा विधानसभा के कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे शामिल हुई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा से प्रत्याशी रही सरोज पांडे ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया एवं अपने लोकसभा क्षेत्र के पांच लाख 26 हजार मतदाताओं का आभार प्रकट किया । सरोज पांडे ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि हम भले चुनाव हार गए हो परंतु 5 लाख 26 हजार लोगों ने हम पर विश्वास किया है, मैं जिन बातों को लेकर कोरबा लोकसभा में चुनावी रण में उतरी थी उन बातों को और वादों को 5 साल इस क्षेत्र में रहकर आपके कंधे से कंधा मिलाकर पूरा करूंगी । उन्होंने कांग्रेस सांसद पर भी कटाक्ष किया सरोज पांडे ने कहा कि भले ही कांग्रेस प्रत्याशी जीत गई हो परंतु वह इस क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं कर पाएंगे क्योंकि राज्य में तथा केंद्र में हमारी सरकार है, सरोज पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह इसी क्षेत्र में रहेगी और हर कार्यकर्ता के सुख-दुख में शामिल होंगे उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र में secl से संबंधित अनेक समस्याएं विद्यमान है जिनकी चर्चा केंद्रीय मंत्री से भी की गई है और वह कुछ दिनों में कोरबा प्रवास पर आने वाले हैं, और हम सब का प्रयास रहेगा की कोरबा लोकसभा के रहवासियों को इन समस्याओं से मुक्ति दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम का चुनाव होना है और हम सबको मिलकर कांग्रेस के भ्रष्ट महापौर को हटाकर भारतीय जनता पार्टी का महापौर इस निगम क्षेत्र में बैठना है ताकि भाजपा के सुशासन की सरकार में कोरबा की उन्नति और विकास में कोई रुकावट ना आए। कार्यक्रम में कोरबा विधायक एवं श्रम मंत्री लखन देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, देवेंद्र पांडे, संतोष देवांगन, डॉ आलोक सिंह, प्रफुल्ल तिवारी, हितानंद अग्रवाल, मनोज मिश्रा, पवन सिंह, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, पंकज सोनी, नरेंद्र देवांगन, कोरबा विधानसभा में निवासरत समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा आम मतदाता उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन