Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: सरोज पांडेय ने गेवरा बाजार और छूरी बाजार में किया रोड शो, जनता से अपील कर मांगी वोट ।

Vivek Sahu

Wed, May 1, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) भाजपा सांसद प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय मंगलवार को अपने चुनावी जनसंपर्क के दौरान कटघोरा विधानसभा पहुंची, जहां उन्होंने विधानसभा के दो अलग अलग जगह गेवरा व छूरी बाजार में रोड शो किया और स्थानीय व्यापारियों व रहवासियों से घर घर जाकर अपने लिए वोट मांगा। वही प्रत्याशी के पहुँचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओ ने गाजे-बाजे के साथ भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया। सरोज पांडेय ने अपने दोनों रोड शो की शुरुआत स्थानीय मंदिरो मे पूजा- आराधना करके किया। भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के रोड शो में शामिल कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे सहित अन्य भाजपा नेताओ ने रोड शो में लोगो का अभिवादन करते हुए मतदाताओं से वोट मांगा और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की। रोड शो के दौरान प्रत्याशी सरोज पांडेय ने जनता के समक्ष केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में कई कामो की सरकार बनने के बाद गारंटी दी थी वह सब पूरी होती दिखी, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में विकसित भारत संकल्प की गारंटी दी है जो पूरे होने की गारंटी है। साथ ही उन्होंने जन जन को डबल इंकन सरकार के अनेकों विकास कार्य गिनाए और पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के शासन को कुशासन बताया। रोड शो में मौजूद नेताओ ने भी केंद्र की सभी योजनाओं के बारे में मतदाताओं को जानकारी देते गए। रोड शो के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा एवं महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। साथ ही सभी ने बाइक रैली निकालते हुए शहर के शुरुआत से लेकर अंत तक लोगो का अभिवादन किया। इस रैली में कार्यकर्ताओ के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय जनता पैदल चलती नजर आई। उत्साहित कार्यकर्ताओ ने सांसद प्रत्याशी सरोज पांडेय को कोरबा के विकास एवं नरेंद्र मोदी को अबकी बार 400 पार के नारा के साथ प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्याशी सरोज पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जगह जगह पर जन जन से अपील किये। बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय ने रोड शो के अंतिम में एकजुट स्थानीय लोगो से मुलाकात किया एवं सभा कर उनको संबोधित भी किया। इस दौरान स्थानीय रहवासी व व्यापारियों के द्वारा प्रत्याशी सरोज पांडेय का जगह जगह पर जमकर स्वागत किया गया और सुश्री पांडेय के अपील को स्वीकार कर जनता ने आशीर्वाद व समर्थन प्रदान किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन