Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

: दुःखद समाचार : भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो को मातृ शोक।

Vivek Sahu

Mon, Sep 9, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कोरबा के प्रसिद्ध डॉक्टर और पूर्व सांसद स्वर्गीय डॉ. बंशीलाल महतो की धर्मपत्नी, तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो की माता, स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का निधन हो गया। वह 73 वर्ष की थीं और कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं।   हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था, जहां उपचार के दौरान आज उनका निधन हो गया। स्वर्गीय कौशल्या देवी महतो का जीवन समाज सेवा और अपने परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण था। उनके निधन से महतो परिवार और उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।   स्थानीय स्तर पर उनकी सामाजिक भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण रही थी, और उनके जाने से समाज में एक खालीपन महसूस किया जा रहा है। उनकी पार्थिव देह को हैदराबाद से एयर एंबुलेंस के माध्यम से कोरबा लाया जा रहा है, यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।   इस दुखद समाचार से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है, और उनके प्रति अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन