Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: कावड़ यात्रा के दौरान आरटीओ कोरबा ने किए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Vivek Sahu

Tue, Aug 13, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कनकेश्वर महादेव धाम ग्राम कनकी में सावन माह के चौथे सोमवार को कोरबा जिले के विभिन्न मार्गो से दर्शन हेतु भारी संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों ,श्रद्धालुओं एवं कांवरियों को मार्ग पर सुरक्षा प्रदान करने ,सड़क पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने ,सड़क दुर्घटना से बचाव एवं सुचारु यातायात संचालन हेतु जिला परिवहन अधिकारी कोरबा श्री विवेक सिन्हा एवं प्रभारी आरटीओ उड़नदस्ता कोरबा श्री सी. के. साहू के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार विशेष टीम बनाकर सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए ।   उड़नदस्ता टीम द्वारा मार्ग के किनारे *शिविर* लगाकर आने जाने वाले भक्तजनों को फल ,मिष्ठान एवं शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया !   बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से शिविर में उपस्थित श्रद्धालुओं, आम जनों को उच्च अधिकारियों द्वारा सड़क एवं यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा की गई ।   मार्ग के किनारे शिविर लगाकर तथा उड़नदस्ता टीम द्वारा विभिन्न मार्गों पर निगरानी कर यातायात को प्रभावित होने से रोकने ,दुर्घटना होने की संभावना के प्रति सतर्कता बरतने की हर संभव कोशिश की गई ।   कांवरियों की सुरक्षित यात्रा के लिए उड़न दस्ता टीम द्वारा सर्वमंगला मंदिर से एवं उरगा से ग्राम कनकी तक सड़क व्यवस्था को गतिशील बनाएं रखा गया तथा आमजनों की सड़क सुरक्षा का इंतजाम किया गया।   टीम में इंस्पेक्टर सुजीत सिन्हा, अरविंद प्रजापति, प्रदीप शर्मा , प्रवीण सोनी,निलेश देवांगन,के. पी. यादव, सतानंद जांगड़े,अशोक देवांगन, रामकुमार खरे , लोमस वर्मा आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन