Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: बीमार पति के इलाज में रंगीन बाई उपयोग कर रही महतारी वंदन की राशि

Vivek Sahu

Fri, Jun 14, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )/ प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सराहनीय पहल करते हुए महतारी वंदन योजना लागू किया गया है।   इस योजना का लाभ मिलने से जिले की महिलाएं बहुत ही उत्साहित है और अपने सुरक्षित भविष्य के प्रति पूरी तरह से निश्चित नजर आ रही हैं। महतारी वंदन योजना से लाभान्वित कोरबा शहरी क्षेत्र के पंप हाउस निवासी श्रीमती रंगीन बाई ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस योजना के माध्यम से उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। उन्होंने उत्साहपूर्वक बताया कि यह बहुत खुशी की बात है कि महिलाओं के हित में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सराहनीय योजना संचालित की गई है।   जिसका लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को मिल रहा है।   योजना के तहत मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति सहित विभिन्न कार्यों के लिए कर रही हैं। पिछले तीन माह से उसे भी योजना का लाभ मिल रहा है। हितग्राही रंगीन बाई ने बताया कि वह नगर निगम द्वारा तुलसी नगर में संचालित एसएलआरएम सेंटर में स्वच्छता दीदी के रूप में कार्य करती हैं।   पति श्री भुजबल लकवाग्रस्त हैं ऐसे में परिवार चलाने की जिम्मेदारी उसके ऊपर ही है। कम आय में घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं पति के इलाज का खर्च उठाने में परेशानी होती है। जो कुछ कमाती है वह घरेलू खर्च और बीमार पति के इलाज में ही चला जाता है।   लेकिन अब जब से महतारी वंदन योजना लागू हुई है उसे भी हर माह एक-एक हजार रुपए मिल रहा है। इससे उसे बड़ी राहत मिल रही है। महतारी वंदन की राशि का उपयोग वह अपने बीमार पति के लिए दवाइयां खरीदने में उपयोग कर रही है, घर की अन्य जरूरत को भी पूरा कर रहीं हैं। रंगीन बाई ने खुशी जताते हुए कहा कि उसे अब अपने पति के ईलाज व दवाइयों के लिए उसे फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ रही है।   उसने इस कल्याणकारी योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन