Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कोरबा में जेसीआई लीजेंड के अध्यक्ष बने - राजन बर्नवाल

Vivek Sahu

Wed, Dec 20, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जेसीआई कोरबा सेन्ट्रल का वार्षिक चुनाव होटल जश्न में आयोजित किया गया, जिसमे सर्वसहमति से जेसीआई राजन बरनवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया जिसमें मुख्य रूप से इंजिनियर राज अग्रवाल चुनाव आधिकारिक रूप में बजरंग अग्रवाल हरीश लालवानी एवं घनश्याम अग्रवाल के विशेष भूमिका रही तथा विशेष सहयोगी के रूप में प्रकाश जैन, राजेश अग्रवाल KCC तथा योगेश जैन, दिव्यानन्द अग्रवाल तथा सज्जन अग्रवाल, जगदीश सोनी इत्यादि बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे ।   राजन बर्नवाल ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि आगामी सत्र में जेसीआई के भवन के निर्माण को अवश्य पूरा कर लिया जाएगा । जेसीआई क्लब क़रीब 115 देशों में तथा भारत में छब्बीस राज्यों में स्थित JCI की भारत में 1949 में एवं कोरबा में 1996 में क़रीब सत्ताईस वर्ष पूर्व स्थापना हुई जेसीआई पूरे भारत में दो लाख से अधिक सदस्य एक्टिव होकर काम कर रहे है । जेसीआई का उद्देश्य युवाओं में लीडरशिप तथा व्यक्तित्व विकास करना है । जेसीआई का विश्वास है कि ईश्वर में आस्था मानवता की सर्वोत्तम की सेवा ही सर्वोच्च सर्वोतम सेवा है । आर्थिक न्याय शासन व्यक्ति का नहीं विधी का होना चाहिए इन्हीं उद्देश्यों को लेकर क़रीब 27 वर्षों से कोरबा में कोरबा सेंट्रल जेसीआई जूनियर जेसीआई ,जेसीरेट विंग के रूप में काम कर रहा है। सत्र 2024 - 25 के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाले जेसीआई सदस्य राजन बरनवाल को सर्वसहमति से नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया , यह लीजेंड ऐसा काम करेगा जिससे पूरे शहर में उसका नाम रौशन हो JCI और JCI लीजेंड दोनों मिलकर ऐसा काम करेंगे जिससे इसकी उद्देश्यों की पूर्ति हो सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन