Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: परियोजना प्रमुख श्री राजीव खन्ना ने संभाला एनटीपीसी कोरबा का कार्यभार

Vivek Sahu

Sat, May 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) एनटीपीसी कोरबा के महाप्रबंधक श्री राजीव खन्ना ने 24 मई 2024 से परियोजना प्रमुख के रूप में कोरबा सुपर थर्मल पावर स्टेशन का कार्यभार संभाला। श्री राजीव खन्ना (मुख्य महाप्रबंधक) ने 1988 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बीएससी इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल एवं टेलीकम्यूनिकेशन) की डिग्री प्राप्त करने के बाद, वह उसी साल में एनटीपीसी के साथ एक्सेक्यूटिव ट्रेनी (ET) के रूप में अपनी यात्रा शुरू की और एनटीपीसी के साथ उनका 36 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने दादरी- एनसीपीपी, सीसी-ईओसी, खरगोन, कनिहा, रायपुर, एन्नोर और बरौनी जैसी अन्य एनटीपीसी संयंत्रों में अपनी सेवाएँ दी हैं।   उन्होंने एनटीपीसी के कॉरपोरेट सेंटर और शेयर्ड सर्विस ग्रुप में भी काम किया है। उनके पास ईंधन प्रबंधन, प्रचालन, अनुरक्षण, सी&आई आदि बिजली संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अनुभव है। उन्होंने मैनेजमेंट (Management) की डिग्री भी प्राप्त किया है। श्री राजीव खन्ना ने अपने व्यापक और ज्वलंत ज्ञान और अनुभव से कंपनी में योगदान दिया है। अब एनटीपीसी कोरबा के परियोजना प्रमुख के रूप में, उनका लक्ष्य कंपनी के आंतरिक और बाहरी हितधारकों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरे करने का उद्देश्य है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन