Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कांग्रेस विधायक की निष्क्रियता और उपेक्षा से हर तरफ समस्या : लखन

Vivek Sahu

Tue, Nov 7, 2023
कोरबा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन ने भाजपा बालको मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्र. 40 नेहरूनगर, वार्ड क्र. 39 कैलाशनगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान श्री देवांगन ने वार्डवासियों से कहा कि कांग्रेस के शहर विधायक ने कोरबा के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया है। कांग्रेस विधायक की निष्क्रियता और उपेक्षा की बदौलत क्षेत्र के लोग आए दिन जाम में फंस रहे हैं। बालकोनगर के साथ ही शहर के लोग भी राखड़ की समस्या से परेशान हंै। इससे राहत दिलाने की दिशा में शहर विधायक व कांग्रेस के महापौर ने कोई कार्य नहीं किया है। सभी वार्डों में सडक़, पेयजल, बिजली सहित साफ-सफाई नहीं होने की शिकायतें मिल रही हैं। यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि पिछले 10 साल से कांग्रेस के महापौर व 15 साल के विधायक ने घोर उपेक्षा किया है। वार्ड क्रमांक 39 कैलाशनगर में वार्डवासियों ने प्रत्याशी लखनलाल देवांगन को बताया कि पूरे बालको क्षेत्र की सडक़ों की हालत जर्जर है। कहीं भी जाने-आने में दुर्घटना का खतरा बना रहता है क्योंकि भारी वाहनों के कारण समस्या बनी हुई है। इसी तरह वार्ड के कई इलाके में साफ-सफाई भी नियमित नहीं हो रही है। बिजली बिल की समस्या से भी क्षेत्र के लोग परेशान हंै। श्री देवांगन ने वार्डवासियों से कहा कि एक बार उन्हें सेवा मौका दें तो बालकोनगर क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। जनसंपर्क के दौरान घर-घर पहुंचने पर वार्डवासियों ने उनका स्वागत किया और समर्थन देेते हुए इस बार भाजपा का विधायक बनाने भरोसा दिलाया। इस दौरान श्री देवांगन के साथ बालको मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। 0 बीएमएस ने दिया पूर्ण समर्थन भाजपा के अनुषंगी संगठन में शामिल श्रमिक संगठन बीएमएस बालको के सेक्टर-3 स्थित कार्यालय में बैठक किया गया। यहां श्री देवांगन को बीएमएस के पदाधिकारियों ने पूर्ण समर्थन देते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्य आपके साथ खड़ा है और भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प हमने लिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन