Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: गरीब महिलाओं को 8333 रुपए, आंगनबाड़ी वर्करों, आशा, मिड-डे-मिल कर्मियों को देंगे दोगुना मानदेय

Vivek Sahu

Thu, May 2, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत को जनता का व्यापक आशीर्वाद व समर्थन मिल रहा है। सांसद के पक्ष में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। पदाधिकारियों द्वारा कांग्रेस के न्याय पत्र की घोषणाओं 5 न्याय और 25 गारंटी को घर-घर पहुंचाया जा रहा है।   ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीब परिवार की महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए नारी न्याय महालक्ष्मी योजना में हर महिने 8333 रुपए दिया जाएगा जो गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी। आधी आबादी-पूरा हक में केन्द्र सरकार की नई नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देंगे। शक्ति का सम्मान करते हुए आशा, मिड-डे-मिल व आंगनबाड़ी वर्करों को दोगुना मानदेय दिया जाएगा। सावित्री बाई फुले हॉस्टल योजना में कामकाजी महिलाओं के लिए दोगुने हॉस्टल बनाए जाएंगे। ज्योत्सना महंत ने कहा कि न्याय पत्र पर महिलाओं ने अपना भरोसा जताया है और इसे पसंद कर रहे हैं। पिछले 10 सालों में किसी भी प्रकार की नौकरी केंद्र सरकार के द्वारा नहीं निकाली गई है। कांग्रेस की सरकार आने पर 30 लाख युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी दी जाएगी। सांसद ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से छुटकारा एकमात्र कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है और इसके लिए केन्द्र में सरकार बनाना है। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति लगातार बनी है। ----------

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन