Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

: भट्टी नष्ट कर 300 लीटर अवैध शराब जब्त की पुलिस ने, अरसे से चल रही थी गतिविधियां

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
कोरबा। हर हाल में अवैध गतिविधियों को समाप्त करने और अपराधमुक्त समाज की रचना करने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। कोरबा जिले में ऊरगा पुलिस ने चीतापाली गांव में दबिश देकर एक ठिकाने पर प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया। मौके से 300 लीटर महुआ शराब और 1 हजार किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया। उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई चीतापाली गाव में की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि नाला के किनारे पिछले कुछ दिनों से अवैध रूप से महुआ की शराब बनाने का काम कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा था इसी गांव के रहने वाले अमृत और सुखलाल की इसमें मुख्य भूमिका थी, भाग निकले। उनके विरुद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के अंतर्गत पुलिस ने अपराध रजिस्टर्ड किया है और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है । थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि पुलिस के द्वारा जिस ठिकाने पर रेड कार्रवाई की गई वहां से 300 लीटर महुआ शराब के अलावा हजारों की कीमत का महुआ लहान भी मिला है। अब शराब बनाने वाले लोगों ने आगामी कार्य योजना के लिए इतनी बड़ी मात्रा में इसका स्टॉक कर रखा हुआ था। विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान पुलिस के पास इनपुट आ रहा था कि कुछ इलाकों में अवांछित हरकतें चल रही हैं और इनका बुरा असर आसपास की व्यवस्था पर पड़ रहा है । ऐसी सूचनाओं में अवैध शराब का मुद्दा भी शामिल था । सूचना की पुष्टि करने के साथ इस गांव में रेड करने से पहले उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया और उनसे निर्देशन प्राप्त करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया गया। चीता पाली गांव में अवैध शराब बनाने के लिए जो हाथ भट्टी बनाई गई थी उसे फौरी तौर पर नष्ट कर दिया गया है। *कम्युनिटी पुलिसिंग पर भी काम* पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों को विश्वास में लेकर हम अपने क्षेत्र में प्रभावी काम करने पर ध्यान दे रहे हैं। कम्युनिटी पुलिसिंग की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। लोगो के साथ परस्पर संवाद करने से उनका विश्वास जीतने में हमें सफलता मिली है और विभिन्न क्षेत्रों से सूचना भी प्राप्त हो रही हैं। हमारी कोशिश अपनी भूमिका से अच्छा वातावरण निर्माण करने और लोगों को सही रास्ते पर लाने की होगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन