Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: पंडित रविशंकर शुक्लनगर के सड़क के कार्य को यथाशीघ्र पूरा करें-महापौर सड़क कार्य को वर्षाकाल के बाद पुनः शुरू हुआ काम

Vivek Sahu

Sun, Oct 8, 2023
कोरबा(न्यूज उड़ान ) । महापौर राजकिशोर प्रसाद ने रविशंकर नगर जोन क्षेत्रातर्गत वार्ड क्र. 23 में किए जा रहे सड़क डामरीकरण कार्य का वर्षा ऋतु के बाद पुनः शुभारंभ कराया। इस कार्य का भूमिपूजन लगभग 05 माह पूर्व में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य अतिथ्यि एवं सांसद ज्योत्सना महंत के गेस्ट आफ आनर हुआ था, इस कार्य के भूमिपूजन हो जाने के बाद इसमें डी.एस.पी., डब्ल्यू.एम.एम. का कार्य करने के साथ ही अन्य प्रकार के कार्य किये गये थे, लेकिन बारिश होने की वजह से कार्य को बीच में ही रोक दिया गया था, अब वर्षा ऋतु के थम जाने पर यह कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है। इस मौके पर उन्होने पूरी गुणवत्ता के साथ डामरीकरण कार्य करते हुए समयसीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को दिए। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा वार्ड क्र. 23 के अंतर्गत रविशंकर शुक्ल नगर चौक से दादर चौक तक सड़क डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस मौके पर महापौर श्री प्रसाद ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के लगातार प्रयासों से कोरबा शहर तथा निगम के उपनगरीय क्षेत्रोें के साथ-साथ कोरबा जिले की सड़कों का कायाकल्प किया गया है। उन्होने कहा कि कोरबा शहर के सभी प्रमुख मार्गो व आवासीय तथा व्यवसायिक क्षेत्रों की सडकों के डामरीकरण, सड़कों का नवीनीकरण व जीर्णोद्धार के कार्य व्यापक पैमाने पर किए गए हैं, जो अभी निरंतर जारी हैं। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सड़क संबंधी समस्त समस्याओं का सम्पूर्ण निदान किया गया है। महापौर श्री प्रसाद ने आगे कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आमनागरिकों को मूलभूत सुविधाओं की निरंतर उपलब्धता की दिशा में व्यापक पैमाने पर कार्य हुए हैं, सड़कों के साथ-साथ पानी, बिजली, स्ट्रीट लाईट सहित अन्य मौलिक सुविधाओं की सहज उपलब्धता यहॉं के नागरिकों को सुगम रूप से प्राप्त हो रही है। इसकेे अतिरिक्त कई प्रकार की जनसमस्याओं से हमारी सरकार ने आमजनता को निजात दिलवाई है और हमारी सरकार द्वारा नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में भी सड़क डामरीकरण कार्य पूर्ण कराया जा रहा है, कोई भी वार्ड सड़क डामरीकरण कार्य से अछूता नहीं है। हमारी सरकार के कार्यकाल में जनहितैषी कार्यो पर विशेष ध्यान देते हुये विकास कार्य कराए गए हैं, जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल का निरंतर मार्गदर्शन शहर के विकास हेतु प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए मैं राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हॅूं। कार्यक्रम में पार्षद राजेन्द्र सूर्यवंशी, एल्डरमेन आरिफ खान, रूपा मिश्रा, शशि अग्रवाल, राजेश यादव, राजीव जायसवाल, विजय यादव, अमित सिंह, सरफाराज खान, निहाल खान, लक्ष्मी, अनिल, रामकुमार, आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन