Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: पाली पुलिस के द्वारा जुआडियों पर ताबड़तोड कार्यवाही

Vivek Sahu

Mon, Jun 3, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस चौहान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा वर्मा एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्री पंकज ठाकुर के अवैध शराब गांजा एवं जुआ सट्टा पर कार्यवाही का निर्देश प्राप्त हुआ था।   पाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सलिहाभाठा कलारीनार जंगल में रात के अंधेरे में मोमबत्ती जलाकर रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर थाना प्रभारी पाली श्री चमन लाल सिन्हा के द्वारा तत्काल एक विशेष टीम गठित कर स्वयं टीम के साथ सलिहाभाठा जंगल पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जो कुछ जुआडियान रात के अंधेरे व पुलिस को देख भाग गये। पकडे गये जुआडियान के कब्जे से जुमला नगदी रकम 7310 रूपये, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक झिल्ली दो अधजली मोमबत्ती मिला, जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 का अपराध पाये जाने से विधिवत कार्यवाही की गई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन