Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: उचित मूल्य की दुकान शासकीय चना की चोरी करने वाला गिरफ्तार

Vivek Sahu

Tue, Jul 16, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान )मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14.07.2024 को प्रार्थी कमलेश की दुकान कुमार राज जरिये फोन सूचना दिया कि उसके गॉव का जयनाराण यादव उचित मूल्य की दुकान में वितरण हेतु आये शासकीय चना को दिनांक 13.07.2024 को चोरी कर प्रातः 06:30 बजे बिक्री करने गया था। जिसे वह सूचना मिलने पर तत्काल हमराह स्टाफ प्र.आर. 70 आर. 591,669 के रवाना होकर मौके पर जा कर देखा ग्राम पंचायत दम्हामुडा सरपंच शासकीय सामान उचित मूल्य की दुकान का विक्रेता का काम करता है। दिनांक 29.06.2024 को उचित मूल्य की दुकान हेतु कटघोरा से 08 बोरी चना जिसमें 01-01 किलो के पैकेट है दम्हामुडा ट्रक से आया था। वर्षा होने ट्रक में चावल भरा होने से ट्रक फंसने के डर से चालक रोड पर ही लेने बोला तो मै फोन कर अपने बडे भाई इमलेश कुमार को बोला जो 08 बोरी चना एवं 20 पैकेट खुला चना को अपने घर के एक कमरे में रखवाकर ताला लगा दिया था। दिनांक 13.07.2024 को इमलेश करीब 05:00 फोन कर बताया कि चना वाले कमरे का ताला टूटा है तथा खुले पैकेट से 11 किलो चना 11 पैकेट नही है कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। तब प्रार्थी थाना में रिपोर्ट किए और गॉव का जयनारायण यादव सरकारी चना 11 पैकेट के साथ गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन