Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: “हर घर जल“ क्रियान्वयन के लिए आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला।

Vivek Sahu

Sat, Jul 20, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशानुसार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत “हर घर जल“ क्रियान्वयन हेतु 31 ग्रामों का 01 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में किया गया।   कार्यशाला में 31 ग्रामों के सरपंच/सचिवों को हर घर जल उपलब्ध कराने के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। सीईओ जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा ने हर घर जल के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायतों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। इस कार्यशाला में प्रतिभागी को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की गुणवत्ता के शुद्ध पेयजल, वितरण प्रणाली के संधारण व संचालन में ग्राम पंचायतों की भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई।   परिचर्चा में ग्राम जल स्वच्छता समिति के कार्य व जिम्मेदारियों का बताया गया। ग्राम व पंचायत स्तर पर जल वाहिनियों के द्वारा एफ.टी.के. कीट के माध्यम से पानी गुणवत्ता की जांच किस तरह की जानी है का व्यवहारिक प्रदर्शन कर बताया गया, जिससे लोगों को सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल मिलता रहे।   कार्यशाला में ग्राम पंचायतों को नल जल योजना के संचालन-संधारण, जल कर आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इससे योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन इन पंचायतों द्वारा किया जा सकेगा। कार्यशाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अनिल कुमार बच्चन, सहायक अभियंता श्री बी. पी. चतुर्विदानी, सब इंजीनियर श्री जी. एस. कंवर व श्री अभिषेक विश्वकर्मा, केमिस्ट सुश्री अर्पणा झा एवं श्री रोबिन एक्का ट्रेनर श्री गोविंद निषाद, परियोजना समन्वयक श्री जितेन्द्र राजपूत, लव सिंह राजपूत, विपिन कुजूर, पंप ऑपरेटर्स आदि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन