Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: कटघोरा चकचकवा पहाड़ बायपास में नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार *(.देखें विडियो.)*

Vivek Sahu

Thu, Jul 25, 2024

कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत जिले में नशा के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कटघोरा थाना और सायबर सेल को दिनाक 24 जुलाई 2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पैदल चलकर जेन्जरा बायपास से चकचकवा पहाड़ कटघोरा की ओर जा रहा है। जिसके पास मादक पादर्थ नशीली दवा है जिसे बिक्री करने जाने वाला है। सूचना पर कटघोरा पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दिया। कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यूबीएस चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी द्वारा टीम बनाकर मुखबिर द्वारा बताए अनुसार कटघोरा पुलिस ने चकचकवा पहाड़ बायपास मार्ग पर रेड कार्यवाही करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जोकि वह व्यक्ति नीले स्लेटी रंग का पिट्ठू बैग में कुछ सामान रखे हुए आते दिखा। पुलिस ने उस व्यक्ति की तलाशी ली बैग में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ 4320 नशीली दवा को बरामद किया गया। जिसकी कुल कीमत 46 हज़ार के आसपास होना पाया गया। आरोपी गोपाल यादव उर्फ मलिंगा पर धारा 21 बी, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।इस बड़ी कार्यवाही में कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर, थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी, सायबर सेल कोरबा प्रधान आरक्षक राजेश कंवर, कटघोरा थाना आरक्षक महेंद्र चन्द्रा, आरक्षक रमेश कश्यप का अहम योगदान रहा।*बरामद मादक पदार्थ नशीली दवा*

*(.देखें विडियो.)*

https://youtu.be/bttSEZFTlRE?si=q9zWGvZjdd5K7aur

1. Pyeevon spas plus कैप्सूल 13 पैकेट, प्रत्येक पैकेट में 8-8 कैप्सूल, 30 स्ट्रिप कुल 3120 कैप्सूल, बैच न OYEC-105,  कुल कीमत    30,888 रुपये

2. Nitrosum 10 टैबलेट 12 पैकेट में 10-10 टैबलेट वाली 10 स्ट्रिप कुल 1200 टैबलेट, बैच न DFF1799A, कीमत -  8520 रुपये

3. एक नीले रंग का ओप्पो कंपनी एंड्रॉइड मोबाइल

4. एक सिल्वर रंग का रियलमी कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल

5. एक नीले स्लेटी रंग का पिट्ठू बै

ग

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन