Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: आम आदमी पार्टी के विशाल को एक बार सेवा का मौका मिला तो ......

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023

कोरबा। हर गरीब के लिए मूलभूत सुविधा के साथ पक्का मकान लायेगा

आम आदमी पार्टी के कोरबा विधानसभा प्रत्याशी विशाल केलकर ने कुसमुंडा, दर्री, सहित कोरबा विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क के साथ ही वार्ड और मोहल्ले में जन सभा कर रहे हैं.। जनसभा में संबोधित करते हुए विशाल केलकर ने कहा कि आपका है ये विशाल, सेवा का एक मौका दीजिए. प्रदेश आप की सरकार बनी तो आधा अधूरा नही गरीबों को पूरा और पक्का मकान दिया जायेगा। मकान पाने के लिए चक्कर नही लगाना पड़ेगा. उद्योगपति तो महलों में रहते हैं गरीबों को एक पक्का आवास भी नसीब नही हो पा रहा। केजरीवाल की सोच के अनुरूप पक्का घर, घर में बिजली पानी बिलकुल मुफ्त दी जाएगी, दिल्ली और पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया और आप की सरकार बनते ही सारे वायदे पूरा किया और कर रहे हैं। . छत्तीसगढ़ की जनता भी बदलाव चाहती है और प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है. ये बदलाव छत्तीसगढ़ की जनता के लिए अभूतपूर्व होगा, क्योंकि ऐसा बदलाव आज तक किसी ने नहीं किया राजनेता सिर्फ अपना विकास देखते और करते हैं लेकिन आप की सरकार राजनेता नही बल्कि एक सेवक बनकर जनहित का कार्य करती है. जो दिल्ली पंजाब के लोगों के साथ ही इन दो राज्यों का विकास पूरा देश देख रहा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन