Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसायटी के द्वारा के द्वारा बालको के परसा भाटा क्षेत्र में सर्प जागरूकता अभियान चलाया गया

Vivek Sahu

Wed, Apr 24, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी द्वारा प्राणी जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आर.सी.आर.एस संस्था के संस्थापक अविनाश यादव और उनकी संस्था के सदस्य ऋतुराज साहू, अजय साहू, विवेक यादव के द्वारा कार्यक्रम लिया गया।   जिसमें सभी वन्य जीवों के प्रति सहानुभूति रखना, उनका हमारे जीवन से संबंध, और किस प्रकार हमारे लिए उपयोगी हैं उक्त संबंध में जानकारी साझा की गई....!! वन्य जीव हमारे खाद्य श्रृंखला के लिए किस प्रकार अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं यह संस्था के द्वारा संक्षिप्त रूप से लोगों को समझाया गया, साथ ही साँप बिच्छू के काटने पर झाड़ फूंक के चक्कर में ना पड़ने और सीधे अस्पताल की ओर रुख करने की समझाईश दी गई। जैसे हम अपने घरों में रहते हैं, वैसे ही वन्य जीवो का भी रहवास जंगल है, यदि हम जंगलों को काटेंगे, उसको नुक्सान पहुचाएंगे तब वन्य जीव जंगलों से भटक कर शहरों की ओर आते हैं। जिसका परिणाम आप स्वयं देख सकते हैं कि हाथी किस प्रकार शहरों में आकर लोगों को नुक्सान पहुंचा रहे हैं, संस्था द्वारा लोगों से वन्य जीवों की रक्षा व उन्हें चोट न पहुंचाने की अपील की गई....!!

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन