Sunday 25th of October 2026

ब्रेकिंग

जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

7 साल की मासूम भव्या जोशी को न्याय दिलाने कोरबा कांग्रेस ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र,कांग्रेस ने की फांसी की सजा की मांग।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में हुए बलवा कांड में दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की खोजबीन जारी।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने कोरबा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन: मासूम भव्या जोशी की हत्या और दशहरा उत्सव में चाकूबाजी के वि

कोरबा की प्रमुख सड़कों के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने किया निरीक्षण।

: मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने किया स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष का अवलोकन

Vivek Sahu

Fri, Sep 8, 2023
कोरबा  निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए कोरबा जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 20 रामपुर , 21-कोरबा, 22-कटघोरा तथा 23 पाली तानाखार के लिए ई. व्ही. एम. मशीनों को सुरक्षित रखने हेतु स्ट्रॉंग रूम, मतगणना रूम, तथा मतदान दल को सामग्री वितरण स्थल, मतदान दल से चुनाव उपरांत सामान की वापसी, तथा निर्वाचन पश्चात् पुनः ई व्ही एम मशीनों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखने हेतु चयनित आईटी कॉलेज झगरहा के ब्लॉक बी एवं ब्लॉक सी को आरक्षित किया गया है । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में उप जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा सुश्री सीमा पात्रे द्वारा राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु चिन्हांकित आईटी कॉलेज का आज प्रातः 11 बजे निरीक्षण कराया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनीतिक पार्टी के पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रारंभिक तैयारी एवं चिन्हांकित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण और निर्धारित बिंदुओं को अवगत कराते हुये स्थल का परीक्षण कराया गया। उन्हें आई.टी. कॉलेज झगरहा के ब्लॉक सी का विधानसभावार 04 स्ट्रांग रूम हेतु चिन्हांकित कक्ष का अवलोकन, ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग उपरांत विधानसभावार पृथक स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीनों का संग्रहण स्थल से अवगत कराया गया। उन्हें ब्लॉक बी में मतदान दलों को सामग्री वितरण तथा मतदान उपरांत सामग्री की वापसी स्थल का अवलोकन कराया गया। जिसमें विधानसभावार सामग्री वितरण हेतु पृथक-पृथक काउंटर रखे जाने की जानकारी देते हुए स्थल का अवलोकन कराया गया तथा मतदान उपरांत सामग्री उसी काउंटर से वापस जमा कराए जाने की जानकारी दी गई। मतदान उपरांत प्राप्त ईव्हीएम मशीनों को विधान सभावार पृथक-पृथक निर्मित स्ट्रांग रूम में मशीनों को सुरक्षित रखने हेतु चयनित स्ट्रांग रूम, मतगणना हेतु विधानसभावार चिन्हांकित कक्ष का अवलोकन कराया गया। अवलोकन के दौरान मतगणना अधिकारी कर्मचारी, तथा मतगणना हेतु नियुक्त एजेंटों के आने जाने का रास्ता का अवलोकन कराया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन