Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: प्रेक्षक श्री प्रियतु मण्डल एवं श्री सी. के. जमातिया ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

Vivek Sahu

Thu, Nov 9, 2023
कोरबा  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा और रामपुर क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल द्वारा कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्र, संवेदनशील एवं संगवारी मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के 75 केंद्रों का अवलोकन करते हुए सभी केंद्रों में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं, मतदाताओं की सुविधा, केंद्र की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक श्री मण्डल ने लाईवलीहुड कॉलेज, रीपा आदि स्थानों में मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर मतदान करने की अपील भी की। इसी तरह पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा हेतु नियुक्त प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री सी.के.जमातिया ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्र विजयपुर, जुराली, नवागांव, पाली-तानाखार क्षेत्र के त्रिखुटीपारा, रंगोले, हाथीबाड़ी और नवापारा का निरीक्षण किया। उन्होंने कटघोरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम छुरी, जेंजरा, कसनिया, मोहलाइनभाठा, गेवरा, दीपका, प्रगति नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन