Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: एनटीपीसी कोरबा ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

Vivek Sahu

Thu, Jun 6, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) एनटीपीसी कोरबा में 05 जून, 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव खन्ना की अध्यक्षता में प्रभात फेरी निकाली गई।   प्रभात फेरी के पश्चात सिल्वर जुबली पार्क (क्रिसलय कुंज) में परियोजना प्रमुख श्री राजीव खन्ना, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री अर्नब मैत्रा, महाप्रबंधक (ऐश डाईक प्रबंधन) श्री मनीष वसंत साठे, मैत्री महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती रोली खन्ना एवं उपाध्यक्षा श्रीमती कीर्ति साठे, सभी विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों, यूनियन संघ के पदाधिकारियों, कमांडेन्ट (CISF) एवं जवानों द्वारा सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। अपर महाप्रबंधक (पर्यावरण प्रबंधन समूह) श्री देबातोश कर के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ के कर्मचारियों, गृहणियों एवं बच्चों के लिए चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष्य में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री अर्नब मैत्रा ने सभी कर्मचारियों, सीआईएसएफ के जवानों, नगरवासियों एवं बच्चों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। त्दोपरांत परियोजना प्रमुख श्री राजीव खन्ना ने पर्यावरण को बचाने, स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण बनाए रखने एवं भूमि के पुनरोद्धार हेतु हर संभव प्रयास करने के लिए सभी को संबोधित किया, साथ ही साथ परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी कोरबा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों से भी सबको अवगत कराया। एनटीपीसी कोरबा ने अब तक 29.4 लाख पेड़ो का वृक्षारोपण किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन