Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: एनएसएस सुखरीखुर्द द्वारा रैली निकालकर शत प्रतिशत मतदान हेतु ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत व जिला स्वीप नोडल श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु नुक्कड़-नाटक, रैली, नारा-लेखन, निबंध, भाषण, मेहंदी प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण जैसे अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय बरपाली में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली, नारा लेखन, मेहंदी प्रतियोगिता, शपथ ग्रहण जैसे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उनके द्वारा रैली एवं दीवारों पर नारा लेखन के माध्यम से आमजनों को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में नुक्कड नाटक, रैली, शपथ जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली के माध्यम से लोगांे को जागरूक करते हुए लोकतंत्र के त्यौहार में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने व सभी को मतदान करने हेतु आग्रह किया गया एवं छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत् मतदान करने शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला के राष्ट्रीय स्वयं सेवकों द्वारा गोद ग्राम सुखरीखुर्द में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर शत प्रतिशत मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया। उनके द्वारा ग्रामीणों को छत्तीसगढ़ी बोली में ‘जाना-जाना हे जी वोट डारे बर जाना हे, अरे तहूं ल जाना हे महूं ल जाना हे, सबो झन ल जाना हे, जैसे मनमोहक गीत के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान हेतु जागरूक किया गया एवं अनिवार्य मतदान हेतु उन्हें संकल्प दिलाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन