Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कलेक्टर सहित अभी अधिकारियों ने सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेकर आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने की किया अपील

Vivek Sahu

Tue, May 7, 2024
कोरबा 07 मई 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन के तीसरे चरण अंतर्गत कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज अपनी धर्मपत्नी डॉ रूपल ठाकुर के साथ कोरबा शहरी क्षेत्र के रामपुर पीडब्ल्यूडी आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 127 पहुँचकर मतदान किया। उन्होने उपस्थित मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित किया। आज सुबह 07 बजे कलेक्टर श्री अजीत वसंत केन्द्र क्रमांक 127 रामपुर कोरबा पीडब्ल्यूडी प्राथमिक शाला पहुँचे और उन्होंने पीठासीन अधिकारी से मतदान की तैयारियों संबंधी जानकारी ली। इस स्कूल परिसर में दो मतदान केन्द्र 126 तथा 127 स्थित है। कलेक्टर ने दोनों केन्द्रों में मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। इसी तरह पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री संबित मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई ने भी आदर्श मतदान केंद्र में मतदान किया। इस दौरान कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों ने केंद्र में बने सेल्फी बूथ पर सेल्फी लेकर आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन