Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: विधानसभा निर्वाचन के कार्यों को समय-सीमा में संपादित करें नोडल अधिकारी

Vivek Sahu

Wed, Oct 11, 2023
कोरबा  जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार में कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों में संलग्न नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर निर्देशित किया कि सभी नोडल अधिकारी दी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत समय सीमा के भीतर सुनिश्चित करेंगे। समीक्षा बैठक में निर्वाचन कार्यों से जुड़े मानव संसाधन, प्रबंधन, प्रशिक्षण प्रबंधन, सामग्री प्रबंधन, कम्प्युटराइजेशन, साइबर सिक्योरिटी और आईटी, स्वीप नोडल अधिकारी, कानून व्यवस्था, ईव्हीएम मैनेजमेंट, एमसीसी नोडल अधिकारी, व्यय निगरानी, बैलेट पोस्टल पेपर, एमसीएमसी, कम्युनिकेशन प्लान, मतदाता, शिकायत और मतदाता हेल्पलाइन आदि के नोडल अधिकारी उपस्थित थे। कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक तैयारी के निर्देश देते हुए सेक्टर अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाम-निर्देशन के लिए आवश्यक तैयारी करने के साथ ही निर्वाचन से संबंधित कार्यों को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने वाहन व्यवस्था, वीडियोग्राफी फोटोग्राफी करने, मतदान केन्द्रों तक मतदान दलों को लाने ले जाने, डाक मत पत्र सेवा निर्वाचकों व मतदान कर्मियों को समय सीमा में प्रशिक्षण देने, निर्वाचन से संबंधित कार्य के लिए ड्यूटी लगाने, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का रेंडमाइजेशन करने, वीवीपैट के अभिलेखों का संधारण करने, मतदान दलों को प्रशिक्षण देने, मतदान सामग्री वितरण करने, प्रशिक्षण देने की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर अधिकारी ने प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनिंग की व्यवस्था करने कहा। मीडिया प्रमाणन व निगरानी समिति को सुचारू संचालन व सामान्य प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक की लाइजिनिंग ड्यूटी लगाने संबंधी भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन