Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने किया पदभार ग्रहण

Vivek Sahu

Mon, Jul 29, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने 51वाँ पदभार ग्रहण समारोह। पूरे साल किए गए जनहित में काम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया निर्वितमान सचिव प्रेम प्रकाश गुप्ता ने।। पदस्थापना दिवस के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी इंटरनेशनल 3261 के ऊर्जावान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन अखिल मिश्रा जी एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जनरल रोटेरियन सारंग भिड़े जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन उमेश थवाईत जी एवं असिस्टेंट सुप्रिटेंडेंट जेल कोरबा से विजयानंद सिंह जी के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।   कार्यक्रम के शुभारंभ अथितियों का स्वागत पुष्पगुच्छ द्वारा किया गया।   इसके पश्चात निवर्तमान अध्यक्ष रोटे साकेत बुधिया द्वारा स्वागत भाषण दिया। निवर्तमान अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल में किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु सभी सदस्यों को धन्यवाद के साथ किये गये कार्यो की सहराना की, इसके पश्चात अपना पदभार वर्तमान अध्यक्ष रोटे मुकेश जैन को प्रदान किया।   अध्यक्ष मुकेश जैन ने अपनी नई कार्यकारिणी टीम का गठन किया और उनका परिचय दिया जिसमें सचिव के रूप में धर्मेंद्र जैन, उपाध्यक्ष नितिन विजय चतुर्वेदी, संजय अग्रवाल(गुड़ु), कोषाध्यक्ष सतनाम मल्होत्रा होंगे।   साथ ही 5 नए सदस्य अनूप अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अखिलेष शर्मा, प्रदीप जैन, विजयानंद सिंह का परिचय दिया।   मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने अपने अभिभाषण में रोटरी क्लब कोरबा के किए गए कार्यों की भूरी भूरी प्रशंशा की और कहा कि सामाजिक सेवा मे व्यक्तिगत एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप से भी मेरी जरूरत पड़े तो मैं आपके साथ हमेशा रहूंगा, ऐसा आश्वासन देकर सभी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। मंच का संचालन रोटे नितिन चतुर्वेदी ने किया,अंत में अतिथियों का सम्मान के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।   उपरोक्त जानकारी क्लब के मीडिया प्रभारी पारस जैन ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन