Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरकोमा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। बच्चों को दी गई कानूनी अ

कम कैरेट के सोने को 22 कैरेट बताकर लोगों एवं गोल्ड लोन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 04

उद्योग मंत्री ने ₹91.21 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन।

कलेक्टर ने शिक्षक बनकर बच्चों की ली कक्षा, पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं पर किया संवाद।

एसईसीएल के पुनर्वास ग्रामों को मॉडल बसाहट के रूप में विकसित करें - कलेक्टर श्री दुदावत।

: कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जावेंगे विविध कार्यक्रम…

Vivek Sahu

Mon, Jan 15, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर आज 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ गीतांजलि भवन पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित कार्यक्रम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा मामलाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र समीप दीप प्रज्वलित कर औपचारिक रूप से जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में वक्ता पुलिस पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर महोदय द्वारा बढ़ते सड़क दुर्घटना पर गंभीरता व्यक्त कर प्रत्येक नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने प्रेरित किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ कार्यक्रम दौरान कार्यक्रम स्थल से यातायात जागरूकता रथ के माध्यम से जिले में यातायात नियमों के पालन करने के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया है । सड़क सुरक्षा माह शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप कोरबा कलेक्टर श्री अजीत वसंत पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन शुक्ला नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा मामलाई एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया, एनसीसी कैडेट एवं अन्य गणमान्य नागरिक व पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन