Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में 31 अक्टूबर को गूंजेगा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयघोष।

राजौरी और पुंछ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, पतियों ने भी रखा व्रत।

रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

मीटर बोर्ड के पास बैठा दिखा विशालकाय अजगर, लगातार बारिश में भीगते हुए जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा।

कोरबा पुलिस – सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

कोरबा : तीन दिन से लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजनों की तलाश खत्म हुई तो घर में पसरा मातम; मौत की वजह तलाश रही पुलिस।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

मंगलवार शाम से लापता युवक का शव शुक्रवार सुबह सायफन नहर पुल के पास पानी में तैरता हुआ मिला।

शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इमली डुग्गू निवासी सतीश रजक के रूप में हुई है।

परिजन पिछले तीन दिनों से उसकी तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी तलाश का अंत इतनी दुखद खबर के साथ होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, सतीश रजक मंगलवार की शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गया था।

देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई।

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। लगातार खोजबीन के बावजूद सतीश का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया।

इसी बीच शुक्रवार की सुबह सायफन नहर पुल के पास राहगीरों की नजर पानी में तैरते एक शव पर पड़ी।

देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पहुंचे, जहां शव की पहचान सतीश रजक के रूप में की गई।

तीन दिन की तलाश के बाद मिली दुखद खबर

जिस युवक को परिजन पिछले तीन दिनों से सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद में तलाश रहे थे।

उसका शव नहर में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौत की वजह अब भी रहस्य

घटना की सूचना मिलते ही कोरबा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सतीश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसका शव नहर तक कैसे पहुंचा।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन