Friday 30th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में 31 अक्टूबर को गूंजेगा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयघोष।

राजौरी और पुंछ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, पतियों ने भी रखा व्रत।

रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

मीटर बोर्ड के पास बैठा दिखा विशालकाय अजगर, लगातार बारिश में भीगते हुए जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा।

कोरबा पुलिस – सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

कोरबा : रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से 'चलो आयुर्वेद की ओर' मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में 'बच्चे रहें स्वस्थ' योजना के अंतर्गत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम आगामी 1 नवंबर 2026, रविवार को रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग में आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10 एवं 11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, इस आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम में जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिन्दु प्राशन की ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी।

इसका उद्देश्य बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के लिए आयुर्वेदिक पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों का निःशुल्क चिकित्सकीय स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा।

साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए उनकी आयु के अनुसार उपयोगी आहार-विहार की जानकारी अभिभावकों को दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के लिए कार्यक्रम में शामिल हों।

बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें अधिक समय तक प्रतीक्षा न करनी पड़े, इसके लिए पहले से मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर निर्धारित समय प्राप्त किया जा सकता है।

फोटो कैप्शन : स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार के तहत बच्चे को आयुर्वेदिक ड्रॉप्स पिलाते हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन