कोरबा : कोरकोमा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। बच्चों को दी गई कानूनी अ
Vivek Sahu
Fri, Oct 30, 2026

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कोरबा के अंतर्गत शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोरकोमा में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों तथा बालकों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों के प्रति जागरूकता लाने पर विशेष जोर दिया गया।
यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी, नोडल अधिकारी डॉ. अशोक शाक्य एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) श्री पद्माकर शिंदे के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत किया गया।
कार्यक्रम में जिला न्यायालय की सचिव कु. डिम्पल एवं मनोरोग विभाग से साइकोलॉजिकल सोशल वर्कर (PSW) ताराचंद श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षित बचपन के महत्व, बच्चों के संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों तथा बालकों के विरुद्ध होने वाले लैंगिक अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।
साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण या अनुचित व्यवहार के प्रति सजग रहने और ऐसी परिस्थितियों में बिना डर के अपने अभिभावकों एवं संबंधित अधिकारियों को जानकारी देने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, अपनी समस्याओं को खुलकर साझा करने तथा जरूरत पड़ने पर उचित मार्गदर्शन एवं सहायता लेने का संदेश दिया गया।
इस संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके मानसिक स्वास्थ्य, अधिकारों और संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन