Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: जनता का विश्वास कमजोर नहीं होने दिया जाएगा : सांसद

Vivek Sahu

Tue, Jun 18, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत ने सोमवार को मनेन्द्रगढ़-सोनहत-भरतपुर जिला के संस्कृति भवन मनेंद्रगढ़ में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनाव में जीत के लिए सबका आभार जताया।   उन्होंने मनेन्द्रगढ़ के साथ-साथ नागपुर, चिरमिरी, खडग़वां रेस्ट हाऊस और बैकुण्ठपुर में भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए आयोजित कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों व मतदाताओं तथा कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उपस्थित कांग्रेसजनों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों के द्वारा डॉ. महंत एवं सांसद का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. महंत ने कहा कि मैं हमेशा हर चुनाव अपने संगठन के माध्यम से लड़ता आया हूं। इस बार अपने साथियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा।   बूथ पर बूथ के कार्यकर्ताओं ने जो पसीना बहाया, उनके पसीने की हर बूंद से विजयश्री प्राप्त हुई है और मैं उन सबका आभारी हूं।   महंत परिवार का नाता सिर्फ चुनाव तक ही नहीं बल्कि चुनाव के पहले और चुनाव के बाद भी एक परिवार की तरह सबके साथ रहा है और आगे भी रहेगा। सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस के सभी लोग एक परिवार की तरह हैं और वक्त आने पर एक साथ मिलकर, संगठित होकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्रवासियों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव मिलता रहा है। दूसरी बार भी जनता ने चुनकर भरोसा जताया है तो यह विश्वास कमजोर नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों की मांगों और विकास के मुद्दों पर राजनीति से परे हटकर व सबको साथ लेकर कार्य किए जाएंगे।   इन अवसरों पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य जन व ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन