Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: युवाओं को राष्ट्र के नंवनिर्माण व विकसित नव भारत के मुख्य धारा से जोड़ना ही मोदी की गारंटी है : सुश्री सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Sun, Apr 14, 2024
कोरबा | आज बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी सरोज पांडेय ने रामपुर विधानसभा के नोनबिर्रा ग्राम में युवा मोर्चा के सभा मे पहुँची जहां उनका जगह जगह पर युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और बाइक रैली निकाली जिसमे बीजेपी नेत्री सरोज पांडेय भी शामिल हुई। युवा मोर्चा के युवा जोहार कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय ने अपने अभिभाषण में युवाओं को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों में चलते हुए राष्ट्र की सेवा करने में सहभागी बनने की बात कही। साथ ही बीजेपी नेत्री ने युवाओ के लिए चलाए जा रहे केंद्र की मोदी सरकार के अनेक विजन व योजनाएं बताते हुए युवाओं के हित में सरकार की अनेक उपलब्धियों को भी गिनाया जिसमे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओं को सर्वाधिक मौका देने वाली सरकार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओ को हर एक क्षेत्र में नए नए अवसर देते रहते है जिससे हमारे देश का युवा अपने हुनर से कामयाबी पाकर प्रतिनिधित्व कर सके वह किसी भी कारण से बंचित नही हों सके। सरोज पांडेय ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का दाबा करते हुए कहा कि हमारे सरकार में संकल्प पत्र में युवाओ के लिए हितकारी योजना बनाई गई है जिससे प्रत्येक युवा अपने श्रम व कौशल से अपनी नई दिशा तय करेगा और भारत के नवनिर्माण में सहभागी बनेगा। सरोज पांडेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी भाजपा की केंद्र सरकार 400 पार सीटों से बनने वाली है जिसमे युवाओ को अनेक नए अवसर देना ही मोदी की गारंटी है। सरोज पांडेय ने CGPSC घोटाले में कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस के CGPSC घोटाले में वही लोग सफल हुए जो कांग्रेस नेता के पुत्र या बड़े अफसर के पुत्र रहे हो। इस घोटाले में हम शांत बैठने वाले नही इसकी जांच हमारी सरकार ने CBI को सौंपा है और इसमे दोषी हर वह व्यक्ति सजा का हकदार होगा। हमारे प्रदेश के युवाओ ने ऐसी निकम्मी और भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को विधानसभा चुनाव में प्रदेश से उखाड़ फेकने का काम किया है और अब छत्तीसगढ़ का हर युवा लोकसभा में मोदी सरकार बनाने का मन बना लिए है। साथ ही बीजेपी प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव की दृष्टि से युवाओ को भाजपा की मोदी सरकार चुनने का आवाह्न भी किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ शासन कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, आदिवासी नेता व पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कँवर, भाजपा कोरबा ज़िलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत, ज़िला उपाध्यक्ष रेणुका राठिया, युवा मोर्चा, कोरबा प्रभारी गोपाल साहू, ज़िला महामंत्री टिकेश्वर राठिया, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष,पंकज सोनी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद भगत, प्रीति सोनी सहित तमात पदाधिकारी व युवा मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन