Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: नाबालिग बालिका को नागपुर से किया गया बरामद।अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Wed, Dec 20, 2023
कोरबा पुलिस की कार्यवाही। पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर श्री अजय कुमार यादव द्वारा बिलासपुर रेंज में लंबित गुमशुदगी के प्रकरणों की समीक्षा उपरांत समस्त लंबित गुम इंसान को दस्तयाब किए जाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया था, जो पुलिस अधीक्षक कोरबा जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का के पर्यवेक्षण में नाबालिक बालकों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के परिपालन में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल द्वारा अपने मातहत स्टाफ एवं साइबर सेल टीम के साथ मिलकर चौकी सीएसईबी क्षेत्र अंतर्गत से दिनांक 24.10.2023 से लापता हुई एक नाबालिक बालिका को अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी सावन सारथी नामक युवक के कब्जे से दिनांक 17.12.2023 को नागपुर से बरामद कर लाकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर दिनांक 27.10.2023 को अपराध क्रमांक 478/2023 धारा 363 ipc पंजीबद्ध किया गया था। अतः वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने उपरांत आरोपी सावन सारथी पिता संतराम सारथी उम्र 19 साल निवासी वाल्मीकि आवास पंपहाउस कोरबा को आज दिनांक 19.12.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक डिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं जेल वारंट बनने से जिला जेल कोरबा में दाखिल किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवीन पटेल, सहायक उप निरीक्षक छेदीलाल जाटवर, आरक्षक पुरुषोत्तम मुखर्जी एवं साइबर सेल टीम कोरबा से आरक्षक डेमन ओग्रे महिला आरक्षक रेनू टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन