Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: जिला जेल कोरबा में आयोजित हुआ ‘‘बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर‘‘ का आयोजन

Vivek Sahu

Tue, Sep 12, 2023
श्रीनगर में आयोजित 19वें अखिल भारतीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों की बैठक में, राज्य के जेलों में बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर का अयोजन करने संबंधी संकल्प प्रस्तावित संकल्प के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक जिले में स्थापित कंेद्रीय जेल/जिला जेल/उपजेल/सर्किल जेलांे में, बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रत्येक माह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, उक्त निर्देश के अनुपालन में छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं मान. श्री डी.एल. कटकवार, अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं जिला चिकित्सालय सह चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा के संयुक्त समयन्वय से कोरबा जिले के जिला जेल के बंदियों हेतु मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में श्रीमती शीतल निकुंज, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा जिला जेल में बंदियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित अभिरक्षाधीन बंदियों को बताया की मानसिक स्वास्थ्य शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य को ठिक रखना है ताकि किसी बंदी को मानसिक रोगों से न जूझना पड़े साथ ही बंदियों को मानसिक तनाव से बचाना है। कई बार विचाराधीन कैदी मानसिक तनाव में आकर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेता है जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा की बंदियों को मानसिक तनाव से बचाने एवं बीमारी से मुक्त रखने के लिए हर महिने समय≤ पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर आयोजन में सहायक जेल अधीक्षक श्री विजयानंद सिंह, श्रीमती मीनू त्रिवेदी, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस कौंसल कोरबा, संजय तिवारी एवं कुंज बिहारी साहू, मनोचिकित्सक, जिला चिकित्सालय कोरबा सहित जेल कर्मियों का विशेष योगदान रहा। कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा (छ0ग0) क्रमांक/ क्यू /जिविसेप्रा/2023/ कोरबा दिनांक 12.09.2023 प्रति:- उप संचालक, जिला जन संपर्क, कार्यालय कोरबा को समाचार पत्रों में प्रकाशनार्थ प्रेषित। सही/- (श्रीमती शीतल निकुंज) व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-दो/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा छ.ग.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन