Saturday 31st of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में 31 अक्टूबर को गूंजेगा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जयघोष।

राजौरी और पुंछ में करवा चौथ धूमधाम से मनाया गया, पतियों ने भी रखा व्रत।

रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग पर 1 नवंबर को होगा स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार, 18 वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी आयुर्वे

मीटर बोर्ड के पास बैठा दिखा विशालकाय अजगर, लगातार बारिश में भीगते हुए जितेंद्र सारथी ने किया रेस्क्यू, टला बड़ा हादसा।

कोरबा पुलिस – सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

: मेडिकल कॉलेज बना प्राइवेट एंबुलेंस के पार्किंग का अड्डा,

Vivek Sahu

Sun, Mar 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिला अस्पताल अब मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बदल गया है ऐसे में यहां पर मल्टीस्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम होने के बावजूद भी कई प्राइवेट एंबुलेंस परिसर में खड़ी रहती है इन पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही होना समझ से परे है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राइवेट एंबुलेंस परिसर में खड़ी रहती है और उनका प्रतिनिधि अस्पताल में दिनभर मरीजों के संपर्क में रहता है और इलाज के लिए गुमराह कर निजी अस्पताल के ओर ले जाते है इससे मोटा कमीशन मिलता है। अस्पताल प्रबंधन को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जाती है। एक अनुमान के मुताबिक मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रतिदिन 650 से 700 ओपीडी पर्ची कटी जाती है अगर इसमें से भी 20 मरीज प्रतिदिन का औसत निकाला जाए तो 480 मरीज प्रति माह सरकारी अस्पताल से प्राइवेट अस्पताल की तरफ जाते है। सवाल यह है कि सरकारी अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस की क्या आवश्यकता है। क्या मेडिकल अस्पताल की आड़ में कोई बड़ा खेल हो रहा है। प्राइवेट एंबुलेंस अस्पताल केंटीन के पीछे खड़ी रहती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन