Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की स्मृति में लेमरू में मेडिकल कैंप का आयोजन

Vivek Sahu

Sun, Jul 21, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान)कोरबा डीन डॉ. अविनाश मेश्राम एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ.गोपाल कँवर के दिशा निर्देशानुसार लेमरू के बिहड़ वनाँचल पहुंच विहिन गांव ग्राम रपता मे स्व. बिसाहु दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय सम्बंध जिला चिकित्सालय कोरबा के चिकित्सा दल द्वारा मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम रपता एवं ग्राम खरा खेत के विशेष पिछडी जनजाति पहाड़ी कोरवा जनों का मलेरिया जाँच किया गया । जिसमें अठारह जन मलेरिया से पीड़ित पाये गये उनको तत्काल मलेरिया की दवा खिलाया गया एवं ग्राम रपता के सरपंच सियाराम मझवार उपस्तिथ रहे। डॉ. गोपाल कँवर द्वारा विशेष निगरानी पीड़ितों के उपचार के लिये सरपंच को सलाह दिया गया एवं घर -घर जा कर चिकित्सादल द्वारा मरीजों की जाँच किया गया l इस मेडिकल कैंप को सफल बनाने मे चिकित्सक डॉ अनमोल मिंज, डॉ. कोंडापुलकर, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. रविकांत जाटवर, डॉ. दुर्गा पटेल, डॉ. वेद गिल्हे एवं फार्मासिस्ट मनीष सिंह, फार्मासिस्ट हर्ष डिक्सेना, लैब टेक्निसियन तोमेश, वाहन चालक भानु गोस्वामी एवं प्रा. स्वा. केंद्र के सभी अधिकारी /कर्मचारी वर्ग का विशेष योगदान रहा l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन