Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: जिम में हुए चोरी का मशरूका 24 घंटे के भीतर बरामद

Vivek Sahu

Tue, Oct 10, 2023
कोरबा।  विवरण- मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.10.2023 को प्रार्थी प्रदीप श्रीवास पिता प्रहलाद श्रीवास उम्र 30 वर्ष सा० मुड़ापार शांति विहार कोरबा चौकी उपस्थित आकर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया है कि दिनांक 07.10.203 के शाम 07.00 बजे से दिनांक 08.10.2023 के सुबह 08.00 बजे के मध्य एसईसीएल ग्राउंड जिम में लगे ताला को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा तोड़कर अंदर प्रवेश कर सांउड सिस्टम, एवं जिम का सामान डंबल छोटा बड़ा सहित कुल 20000 रूपये का मशरूका को चोरी कर ले गया है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गम्भीरता को श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री उदय किरण भापुसे, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा रापुसे को अवगत कराने उपरांति आवश्यक निर्देश प्राप्त कर श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भूषण एक्का के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक रूपक शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली एवं उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू के कुशल नेतृत्व में विवेचना आरंभ किया गया जो विवेचना के दौरान आरोपीयान प्रहलाद बरेठ, सागर चौहान, आरिफ खान, नितेश चौहान एवं विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी रामनगर कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा के कब्जा से उक्त चोरी गये मशरूका को बरामद का आरोपीयान एवं विधि से संघर्षरत् बालक को धारा सदर में विधिवत् गिर0 / निरूद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू, प्रआर० राजेन्द्र राय, आरक्षक प्रदीप राठौर, कृष्णा पटेल, संजय रात्रे, गंगाराम डांडे, सैनिक राजेश कुमार दुबे का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन