Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

कोरबा में शतरंज की बिसात पर 114 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, अर्जुन अग्रवाल और ऋषिका कश्यप बने विजेता।

चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को कोरबा जिले में वर्षा की संभावना।

विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

सीएसईबी चौक में वेटिंग शेड का उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने किया लोकार्पण, तीन प्रमुख मार्गों पर 195 स्ट्रीट लाइट

उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने की पहल।

: रामपुर में आदिवासी महिला की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

Vivek Sahu

Fri, Sep 22, 2023
कोरबा। आदिवासी समुदाय से संबंधित एक 35 वर्षीय महिला को जबरिया शराब पिलाने और फिर बहस करने के बाद निर्दयतापूर्वक हत्या करने के मामले में आखिरकार आरोपी को एक वर्ष के भीतर दंड मिल ही गया। कटघोरा के एडीजे कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 500 रुपए का अर्थदंड भी आरोपित किया गया है। अंतिम सुनवाई में उस पर लगाए गए सभी आरोप साबित हुए। राजस्व जिले कोरबा के अंतर्गत पसान थाना क्षेत्र के रामपुर धमधमापारा से यह मामला जुड़ा हुआ है जिसमें मानकुंवर पति रामायण सिंह की हत्या फावड़ा से हमला कर मौत की नींद सुला दिया गया था। 10 सितंबर 2022 को यह घटना हुई थी। इसमें समारू सिंह 20 वर्ष पिता जगनारायण की मुख्य भूमिका रही जो रामपुर का ही निवासी था। मृतका मानकुंवर के पति अपने घर से निश्तेदारी में नजदीक के गांव लखमा गये हुए थे। घर पर मृतका और उसके तीन बच्चे मौजूद थे। घटना दिवस को आरोपी के द्वारा मौके पर पहुंच मृतका और बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया। उसी दिन मृतका के घर में एक बाई के साथ आरोपी ने रात्रि में मुर्गा खाया आर दारू का सेवन करने के बाद मानकुंवर को भी जबररिया शराब पिला दी। इसके बाद टेकबाई वहां से चली गई। नशा चढ़ने पर मृतका और आरोपी की आंख लग गई। रात्रि करीब 2 बजे मृतका और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया जिस पर आरोपी समारू ने गुस्से में फावड़ा से उसके सिर पर कई प्रहार कर दिये और मृतका के शव के बाल पकड़कर घसीटते हुए गली की तरफ ले गया। वहां कृपाल के घर के पास गली में छोड़ दिया गया। इस प्रकरण में घटना की सूचना पसन थाना में दिए जने पर अपराध क्रमांक 129/2022 धारा 302 के तहत दर्ज किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक राकेश जायसवाल ने पैरवी की। विचारण के बाद द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा जितेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी का आजीवन कार्रावास व अर्थदंड से दंडित किया है। पुत्र व ग्रामीण रहे साक्षी मानकुंवर की हत्या के मामले में कोर्ट ने काफी शीघ्रता से सुनवाई करने के साथ इसे अंतिम स्थिति में पहुंचाया। प्रकरण में मृतका के पुत्र सहित अन्य लोग साक्षी रहे। बताया गया कि मृतका के शव को घसीटते हुए गांव के कुछ लोगों ने देखा था। जबकि मृतका को मारने में उसे पुत्र ने छत से देखा था। यह आधार भी आरोपी को दंडित कराने के लिए काफी सहायक सिद्ध हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन