Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

प्रजनन अवस्था में मिले दो अहिराज सांप, डेढ़ घंटे इंतजार के बाद जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम द्वारा नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण।

बैडमिंटन चयन स्पर्धा में निमित चौरसिया का शानदार प्रदर्शन, अंडर-15 वर्ग में बने विजेता।

किसानों को धान की कटाई स्थगित रखने, कटी फसल सुरक्षित स्थान पर रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह

उड़ान परियोजना के तहत सिमगा के विद्यार्थियों ने किया अडानी कोरबा पावर प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कक्षा में पढ़े ऊर्जा और वि

: कोरबा की दम तोड़ती सड़क की बजरी की नेता प्रतिपक्ष हितानंद

Vivek Sahu

Wed, Jul 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) महापौर की कमीशन की भूख को शांत करने भाजपा पार्षद दल द्वारा नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल के नेतृत्व में बजरी की नीलामी की गई है। सड़क से निकलती बजरी से लोगो की जान आफत में थी, बजरी से बाइक चालक सड़को पर गिरते थे, दो दिन की बारिश में सड़क धूल गई थी, जिसे लेकर आज सैकडों की संख्या में भाजपाइयों ने विरोध किया | वरिष्ठ भाजपा नेता, निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बताया कि सड़क निर्माण में जले हुए तेल का उपयोग किया गया है जिसे डामर का नाम दिया गया है इस वजह से सड़क उखड़ रही है, सड़क की उखड़ती बजरी की नीलामी से मिलने वाली राशि को महापौर को दी जाएगी जिससे उनकी कमीशन की भूख शांत हो सके। साढ़े चार साल के कार्यकाल में महापौर केवल रबर स्टाम्प और कठपुतली बन कर रह गए, फर्जी जाति से महापौर बने राजकिशोर प्रसाद ने साढ़े चार जनता की गाढ़ी कमाई से आने वाले टैक्स के रुपयों का दुरुपयोग किया है जिसके लिए कोरबा की जनता में भारी आक्रोश है | इस दौरान नगर पालिका बांकीमोंगरा की उपाध्यक्ष कमला बरेठ, पार्षद अजय गोड, नारायण दास महंत, बुधवार साय यादव, चंद्रलोक सिंह, अनिता सुकुन्दी यादव, धनश्री अजय साहू, कविता नारायण, भानुमति जायसवाल, अब्दुल रहमान, प्रेम प्रकाश पांडेय, धनसाय साहू, पदमा साहू, आरती विकास अग्रवाल, ममता बालीराम साहू, पुराइन कंवर, नर्मदा लहरे, रूप सिंह, दिनेश वैष्णव, मंजू सिंह, सुमन सोनी, प्रकाश अग्रवाल, अनिल वस्त्रकार, ज्योति वर्मा, बद्री अग्रवाल, अनिल मिश्रा, गौरव मिश्रा, अर्चना रुनिझा, संजीव शर्मा, राम त्रिपाठी, शिव चंदेल, मोंटी पटेल, स्वाति कश्यप, पुष्पकला साहू, सनी सिंह, अमर चौहान, सूर्यदीप कुर्रे, रिशु श्रीवास्तव, माखन बरेठ सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन